• Wed. Feb 11th, 2026

युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Dec 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के बैरागपुरा मोहल्ले में रविवार को 28 वर्षीय युवक गोपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शंकर लाल के पुत्र गोपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोपाल अविवाहित था और अपने परिवार के साथ रहता था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को उसने अपने घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा ली। काफी देर तक जब गोपाल कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो गोपाल फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम गृह पर पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। गहरे सदमे में होने के कारण परिजन आत्महत्या का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। उन्होंने बताया कि गोपाल पिछले कुछ समय से चुपचाप रहता था, लेकिन किसी पारिवारिक विवाद की जानकारी उन्होंने नहीं दी। थाना प्रभारी गोविंद नगर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.