• Wed. Feb 11th, 2026

अखिल भारतीय खत्री पंजाबी महासभा के संयोजक बने आशीष अरोड़ा:राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यक्रम में हुए शामिल

ByVijay Singhal

Dec 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के एक स्थानीय होटल में रविवार को अखिल भारतीय खत्री पंजाबी महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज कपूर अपनी टीम के साथ पहली बार मथुरा पहुंचे, जहां समाज के लोगों ने उनका पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। प्रेस वार्ता में समाज के विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की एकता, प्रतिष्ठा और सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक हितों की रक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर मथुरा इकाई के गठन की औपचारिक घोषणा की गई और सर्वसम्मति से आशीष अरोड़ा को संयोजक नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनुज कपूर ने उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। अनुज कपूर ने कहा कि महासभा का उद्देश्य खत्री पंजाबी समाज को एक मंच पर लाना है और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है। इस अवसर पर गगन मेहरा, अंशु अरोड़ा, कैलाश खन्ना, सतीश खन्ना, बलराज अरोड़ा, मलिक अरोड़ा, जगदीश चावला, राहुल अरोड़ा, रवि अरोड़ा, सिद्धार्थ अरोड़ा और पार्षद चंदन आहूजा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.