• Wed. Feb 11th, 2026

एसआईआर में कंजौली घाट गांव के 750 वोट काटने का आरोप

ByVijay Singhal

Dec 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकासखंड बलदेव के कंजौली घाट गांव में एसआईआर के दौरान करीब 750 ग्रामीणों के वोट काटे जाने के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम न्यायायिक चन्द्र भूषण प्रताप द्वारा दोनों बीएलओ को निलंबित करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कराया गया। जिला प्रवक्ता डॉ. संदीप सिंह छौंकर के नेतृत्व में शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि एसआईआर के दौरान कंजौली घाट गांव के लगभग 750 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्रवाई वर्तमान ग्राम प्रधान के साथ मिलकर बीएलओ की मिलीभगत से की गई है। इसकी शिकायत दो दिन पूर्व जिलाधिकारी सीपी सिंह से की गई थी, लेकिन समाधान न होने पर ग्रामीण शाम पांच बजे तक कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। शाम पांच बजे एसडीएम न्यायायिक चन्द्र भूषण प्रताप ने ग्रामीणों का ज्ञापन लेकर दोनों बीएलओ को निलंबित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कराया गया। इस दौरान डॉ. संदीप सिंह छौंकर, बिक्की प्रधान, सुनील कुमार गोला, विनोद नेता, रवीन्द्र सिंह, हरिमुख, मोतीराम, डॉ. आरसी, सुरेन्द्र सरपंच, देसराज नेता, संत लाल, विष्णु, श्यामवीर ठाकुर, रिवनु, संतोष आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.