• Wed. Feb 11th, 2026

72 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के आदेश

ByVijay Singhal

Dec 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में अपार आईडी के कार्य में रुचि न लेने पर बीएसए ने 72 प्रधानाध्यापकों का दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 313 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन जारी कर दिया है। नवंबर में 385 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की लापरवाही अपार आडी, यू-डाइस के कार्य में सामने आई थी। इस कारण सभी का वेतन रोक दिया गया था। दिसंबर की स्थिति के आधार पर 385 परिषदीय विद्यालयों की समीक्षा की गई, 72 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा अपार आइडी का कार्य फिर नहीं किया गया। जिसकी वजह से जिले की रैंक प्रभावित हो रही है। 72 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक का दिसंबर का वेतन बीएसए रतन कीर्ति ने रोकने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही 313 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी से 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के आदेश भी दिए हैं। कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित विद्यालय के संपूर्ण शैक्षणिक स्टाफ का वेतन रोका जा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.