हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ में व्यवस्थाएं चरनरायी। राधारानी के दर्शन के लिए आस्थावानों की भीड़ इतनी रही कि सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। एक अनुमान के मुताबिक, करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राधारानी के दर्शन किए। मंदिर से लेकर बरसाना की गलियों में भी भीड़ के कारण कई बार हालात बिगड़े। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मंदिर में शृंगार आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। यहां तक कि मंदिर की सीढ़ियों पर भी पैर रखने की जगह नहीं बची। एसएसपी ने 70 पुलिसकर्मी नए वर्ष पर बरसाना में तैनात किए गए हैं, इनमें 28 राधारानी मंदिर में तैनात हैं। लेकिन शनिवार को चार से पांच पुलिसकर्मी ही मंदिर पर दिखाई दिए। भीड़ के कारण सुदामा चौक की दोनों सीढ़ियां भर गईं। मंदिर के नीचे आसपास की गलियों में भी पैर रखने की जगह नहीं बची। शाम पांच बजे से छह बजे तक भीड़ का दबाव सबसे ज्यादा था। मंदिर समिति के रिसीवर सुशील गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही काफी भीड़ थी। मंदिर मार्ग वनवे कर रखा था। डेढ़ लाख के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
