• Wed. Feb 11th, 2026

मतदाताओं की समस्या का होगा समाधान, आज से लगेंगे शिविर

ByVijay Singhal

Dec 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच पंचायत चुनाव हो सकते हैं। इच्छुक दावेदारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर से अनंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही मृत व दूसरी जगह पलायन कर चुके लोगों के नामों को हटवाने के लिए रविवार और सोमवार को प्रत्येक बूथ पर शिविर आयोजित होंगे। ताकि मतदाताओं के सूची में संशोधन कराने में आसानी हो सके। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में 27600 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। अब जनपद की 495 ग्राम पंचायतों में 13.22 लाख मतदाता हो गए। 23 दिसंबर को जारी हुई अनंतिम सूची में इसकी जानकारी हुई है। फिलहाल 30 दिसंबर तक प्रशासन स्तर से दावे-आपत्तियां मांगी हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि पहले जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 12.94 थे, अब पुनरीक्षण के दौरान 13 लाख 22 हजार 421 मतदाता हो गए हैं। इनमें मथुरा ब्लॉक की 41 ग्राम पंचायतों में एक लाख 14 हजार, गोवर्धन की 40 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार, बलदेव की 60 ग्राम पंचायतों में एक लाख 55 हजार 576, फरह की 53 ग्राम पंचायतों में एक लाख 24 हजार 527, चौमुहां की 41 ग्राम पंचायतों में एक लाख नौ हजार, छाता की 54 ग्राम पंचायतों में एक लाख 45 हजार, नंदगांव की 31 ग्राम पंचायत समेत अन्य ग्राम पंचायत शामिल हैं। डीपीआरओ ने कहा कि सूची के अंतिम प्रकाश से पहले दावे आपत्तियां के साथ-साथ सूची में संशोधन कराने के लिए आज और कल शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 6 फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.