• Wed. Feb 11th, 2026

अकेले कार में बैठे पांच साल के मासूम ने चालू की कार, बाल-बाल बची जान

ByVijay Singhal

Dec 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में घर के बाहर खड़ी कार को पांच साल बच्चे ने चालू कर दिया। इसके बाद वह तेजी के साथ आगे खड़ीं कारों से टकरा गई। घटना में मासूम की जान बाल-बाल बची। टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए और बच्चे को कार से बाहर निकाला। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली के कृष्णा नगर निवासी कपिल खंडेलवाल ने 24 दिसंबर को अपने पांच वर्षीय बेटे को चाबी देकर कार में बैठा दिया था। वह घर में घुस गए। इसी दौरान बच्चे ने अनजाने में कार चालू कर दी। कार अचानक बेकाबू होकर गली में खड़ीं बाइक व कारों से टकरा गई और अचानक से कार रुक गई। जैसे-तैसे परिजन ने बच्चे को बाहर निकला। इस घटना से कॉलेनी में अफरा-तफरी मच गई। इसी वीडियो वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर कोई प्रार्थना पत्र आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.