• Wed. Feb 11th, 2026

विज्ञान के बिना देश की प्रगति असंभव-ऋतंभरा

ByVijay Singhal

Dec 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वात्सल्य ग्राम स्थित कृष्णा ब्रह्म रतन विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि विज्ञान विकास की धुरी है, विज्ञान के बिना देश की प्रगति असंभव है। विज्ञान के कारण ही भारत ने चंद्रमा पर अपना तिरंगा फहराया है, मंगल ग्रह तक भारत पहुंच गया है। हमारे वैज्ञानिकों ने नए-नए अविष्कार कर भारत को विश्व के समक्ष सशक्त और सक्षम रूप में प्रस्तुत किया है। इससे पूर्व प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 10 तक के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने ज्वालामुखी, चंद्रयान थ्री, वायु प्रदूषण, मानव अंग एवं उनका कार्य, ओवर टैंक अलार्म, वायु प्रदूषण, वारिश सतर्कता अलार्म, जल संरक्षण एवं शुद्ध करना आदि के 15 मॉडल बनाकर विज्ञान के चमत्कारों का भव्य दिव्य प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माधव कृष्ण चतुर्वेदी, वन्दना शर्मा, महामाया सक्सेना, संजय भैया, सुमन लता , सीमा शर्मा, उमाशंकर राही आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.