• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन रोड पर ट्रेन से कट कर अज्ञात युवक की मौत

ByVijay Singhal

Dec 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के व्रन्दावन रोड पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के निकट खम्बा संख्या 1405/24-26 के बीच 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक के सहारे पड़ा होने की सूचना डिप्टी एसएस के कार्यालय से मिली। सूचना पर कोसी जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आया है। उसके चेहरे पर घनी दाड़ी, काले रंग की गर्म जर्सी, नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। ट्रेन की चपेट में आने की वजह से शव बुरी तरहं क्षत विक्षत हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की पहचान के प्रयास किए किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.