• Thu. Feb 12th, 2026

प्रेमी ने बजाई ऐसी प्यार की बीन, सपेरे की लाख मिन्नतों के बाद भी मान नहीं रही अब पत्नी; घर छोड़ने की जिद पर अड़ी

ByVijay Singhal

Dec 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में प्रेमी ने प्यार की ऐसी बीन बजाई कि सपेरे की पत्नी उस पर फिदा हो गई। सपेरा लाख मिन्नतें कर हार गया है। काफी-समझाने-बुझाने के बाद भी महिला अपने प्रेमी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। मामला सुरीर थाना क्षेत्र के सपेरे गांव का है। इस गांव की एक महिला करीब छह माह पहले घर से गायब हो गई थी।काफी तलाश के बाद भी कोई पता न चलने पर सपेरे पति ने सुरीर थाने में पत्नी के गायब होने के आरोप की रिपोर्ट गुमशुदगी के रूप में दर्ज कराई थी।  सुरीर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गायब महिला को करीब छह माह बाद गुरुवार को फिरोजाबाद जिले से बरामद कर लिया। जहां वह कपिल नाम के प्रेमी युवक के साथ रह रही थी। पति समेत स्वजन के काफी समझाने के बाद भी महिला प्रेमी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। एसआइ विनीत दांगी का कहना है कि गायब महिला को बरामद कर लिया है लेकिन वह प्रेमी युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। जिससे उसकी इच्छा पर प्रेमी युवक के साथ भेजा जा रहा है। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला दो बच्चों की मां है। बताया गया कि गायब होने के दौरान उसके पेट में तीन माह का गर्भ था, जिसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी है। पति का आरोप है कि प्रेमी के कहने पर उसकी पत्नी ने गर्भपात करा दिया। यह एक अपराध है, इसलिए पत्नी और उसके प्रेमी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.