हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गोपीनाथ बाजार एवं रंगजी मंदिर क्षेत्र में दशकों से बनी जलभराव की समस्या दूर होने जा रही है। रंगजी मंदिर क्षेत्र से कात्यायनी मंदिर परिसर में होकर निकल रहे वर्षों से बंद नाले को नगर निगम जल निगम की सीएनडीएस शाखा के सहयोग से खोलने जा रहा है। रंगजी क्षेत्र की ओर से आने वाले नाले को जोड़ने के लिए सीएनडीएस द्वारा पुलिया का निर्माण शुरु कर दिया है। इसके लिए चुंगी चौराहा से टटिया स्थान की ओर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया है। रंगजी मंदिर क्षेत्र से कात्यायनी मंदिर परिसर में होकर परिक्रमा की ओर निकल रहा कई दशक पुराना नाला मंदिर प्रबंधन ने आठ वर्ष पहले बंद कर दिया था। नाले को लेकर नगर निगम और मंदिर प्रबंधन पहले हाईकोर्ट पहुंचे। जब हाईकोर्ट ने नाले को लेकर नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया तो मंदिर प्रबंधन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने भी मंदिर प्रबंधन की अपील को खारिज कर दिया। लगभग आठ साल चले इस विवाद के बाद अब नगर निगम नाले को खोलने जा रही है। इस पर कार्य शुरु हो गया है। बंद नाले के खुल जाने से गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, रंगजी मंदिर बाजार, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी सहित कई क्षेत्रों के दूषित पानी की निकासी हो सकेगी। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कात्यायनी मंदिर प्रबंधन द्वारा नाले को लेकर चल रहे केस को खारिज कर दिया है। नगर निगम नाले को खोलने जा रह है। इसे लेकर कार्य शुरू हो गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
