• Thu. Feb 12th, 2026

कांग्रेसियों ने महामना और पासी की जयंती मनाई

ByVijay Singhal

Dec 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय पर महामना मदन मोहन मालवीय व बिजली पासी की जयंती मनाई गई। स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर सी राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि मालवीयजी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता थे। वे भारत के प्रथम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की उपाधि से विभूषित किया गया। महाराजा बिजली पासी अवध प्रांत के शासक रहे। उनका स्वाभिमान आज भी लोगाें को याद है। सीराजगोपालाचारी दक्षिणी प्रांत के कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, रूपा लवानियां, दीपक दीक्षित, जिलानी कादरी, पुनीत बघेल, पूरन सिंह, रवि खरे, मोहित शर्मा, हाशिम हुमैर, राशिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.