• Thu. Feb 12th, 2026

विश्व पुस्तक मेला में गायत्री परिवार का लगेगा बुक स्टॉल

ByVijay Singhal

Dec 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, नई दिल्ली द्वारा 10 से 18 जनवरी तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवार अपनी विशेष पुस्तक प्रदर्शनी के साथ भाग लेगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार बुक स्टॉल हॉल नंबर दो और तीन में स्टॉल नंबर नंबर-01 पर स्थित रहेगा। मेले में आगन्तुकों की एंट्री सुबह 10 से शाम 7 बजे तक रहेगी। बुक स्टॉल पर इस बार गायत्री परिवार द्वारा प्रकाशित 3200 से अधिक टॉपिक्स पर पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। जो 60 से अधिक विषय वर्गों- जैसे व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक मूल्य, सामाजिक चेतना, भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक अध्यात्म एवं जीवन प्रबंधन पर आधारित है।
ये पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 15 भाषाओं में उपलब्ध रहेंगी। शताब्दी वर्ष के अवसर पर पुस्तकों पर विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.