• Thu. Feb 12th, 2026

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में क्रिसमस पर उमड़ पड़ी भीड़,

ByVijay Singhal

Dec 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में भीड़ उंमड़ने लगी है। मंदिर के पट खुलने तक बाहर गली में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। ऐसे में उन्हें संभालना भी मुश्किल हो गया। 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश है, ऐसे में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन श्रद्धालु इससे पहले ही मंदिर के बाहर डट गए। पट खुले तो श्रद्धालुओं ने मंदिर मेें प्रवेश किया। कुछ देर में ही मंदिर के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। इससे मंदिर में हालात बिगड़ गए। सुरक्षा कर्मियों को भी खासी दिक्कतों का सामंना करना पड़ा। दोपहर एक बजे जब पट बंद हुए तो भी भीड़ बन रही। शाम को फिर साढ़े चार बजे पट खुले तो यही हालात बने। अब पांच जनवरी तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। वर्ष के अंतिम दिनों में स्थिति और भी खराब होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.