हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वच्छ ब्रज–पावन ब्रज संकल्प के साथ आयोजित ब्रज चौरासी कोस यात्रा का द्वितीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन एवं संकल्प के साथ हुआ। द्वितीय दिवस में श्रद्धालुओं ने कुंभनदास बैठक, चंद्र सरोवर, चतुर्भुज नारायण मंदिर, एटा कदंब, श्याम बिहारी, श्रीनाथ जी, गुलाल कुंड तथा दान घाटी (मुखारबिंद) सहित अनेक पौराणिक स्थलों के दर्शन किए। पंडित मोहित गोस्वामी ने स्थलों के पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। संयोजक नितिन अग्रवाल, आशीष गर्ग ने बताया गुलाल कुंड पर गुलाल वितरण के साथ ब्रज होली का आनंद लिया गया। चंद्रशेखर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित, शिखा, भारत भूषण, चारु, हेमंत, अंकुर, ऋतु, अनूप, अनीषा, गौरव आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
