हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में चल रहे आचार्य श्रील जीव गोस्वामी के तिरोभाव महोत्सव के आखिरी दिन सेवायतों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार सुबह नगर के प्राचीन राधा दामोदर मंदिर से सेवायतों ने शोभायात्रा शुरू होकर लोई बाजार, पत्थरपुरा तिराहा, राधारमण मंदिर, गोपीनाथ बाजार, अनाज मंडी, बनखंडी तिराहा, किशोर वन होते हुए पुन: राधा दामोदर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर के सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बड़े गोसाई कनिका प्रसाद गोस्वामी के सानिध्य में आचार्य श्रील जीव गोस्वामी का तीन दिवसीय तिरोभाव महोत्सव मनाया गया। इधर शीतलछाया स्थित जीवा आश्रम पर आचार्य जीव गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव मनाया गया। महंत डाॅ सत्यनारायण दास महाराज ने कहा कि जीव गोस्वामी गौड़ीय संप्रदाय की बहुमूल्य निधि थे। पंडित लकुटप्रसाद ने कहा कि गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के एक महान दार्शनिक संत इस अवसर पर महंत रघुनाथ दास शास्त्री, अशोक वसुली, मथुरा प्रसाद, कन्हैयालाल यादव, ग्यानी, गिरीश सिसौदिया, डा प्रताप चौहान, जया देवी, कमला दासी, दिव्य दास, गोपाल शाह, नितिन पाठक आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
