हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के गांव पटलौनी में एक खरंजा पर करीब तीन तीन फीट गड्ढे गहरे चौड़े गड्ढे में बाइक से जा रहे एक दंपत्ति शाम के समय गिर गए। जिनको ग्रामीणों ने उठाया जिनको मामूली चोट आई। तभी सूचना पर पहुंचे पत्रकार अतुल कुमार फावड़ा मंगा कर गड्ढे को भर दिया। ग्राम पटलौनी के अतुल कुमार ने बताया कि वह पत्रकारिता करते हैं और इस समय उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट उपज, मथुरा के जिलाध्यक्ष हैं। उनके पास एक ग्रामीण का फोन आया कि पिछले तीन साल से खरंजा में तीन फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा है जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं कई जगह शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस गड्ढे की वजह से शादी में जा रहे दंपत्ति के साथ दुर्घटना हो गई किस्मत से कोई ज्यादा चोट उनको नहीं आई। एक ग्रामीण ने पत्रकार से उस गड्ढे का समाचार प्रकाशन के माध्यम से जिम्मेदार लोगों का ध्यान आकर्षित करने को कहा जिस पर पत्रकार अतुल कुमार ने गड्ढे के प्रकाशन के बजाय खुद फावड़ा लाकर मिट्टी से उस गड्ढे को भर दिया। इस घटना के बाद एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाने के लिए गांव के पूर्व प्रधान मोहन सिंह चौधरी, प्रहलाद सिंह, विशेष गौतम, प्रशांत गौतम एवं उपज पत्रकार संगठन ने हर्ष व्यक्त किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
