• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के कोसिकलां पर मालवा एक्सप्रेस में यात्री की हार्ट अटैक से मौत

ByVijay Singhal

Dec 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मालवा एक्सप्रेस (12920) में जम्मू से ललितपुर की यात्रा कर रहे एक यात्री की मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री को यात्रा के दौरान सीने में तेज दर्द उठा, जिससे हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। साथ यात्रा कर रही पत्नी ने मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की पहचान पूरन अहिरवार (44 वर्ष) पुत्र बाबूलाल अहिरवार के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खुजराहो स्थित पुरानी बस्ती के निवासी थे। वह जम्मू-कश्मीर में राजमिस्त्री का काम करते थे और काम खत्म कर अपनी पत्नी गिरजा अहिरवार के साथ गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि मृतक यात्री के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी गिरजा अहिरवार सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार, पूरन अहिरवार परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। जीआरपी की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.