• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन में नजर उतारकर कराया गिरिराजजी को शयन

ByVijay Singhal

Dec 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराजजी सेवक मंडल आगरा के भक्तों ने फूल बंगला और 56 भोग महोत्सव के उपरांत देर रात अनूठा उत्सव मनाया। गिरिराज प्रभु दर्शन देकर थक गए होंगे, इसी भाव से भक्तों ने सुगंधित इत्र से प्रभु की मालिश की और फिर उनकी नजर उतारी। कार्ष्णि आश्रम पर आयोजित गरुण ध्वज रथ पर सवार गिरिराजजी के 56 भोग महोत्सव समापन के बाद रात को अनूठा उत्सव मनाया। सेवक मंडल के अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर महेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने सुगंधित इत्र लगाकर प्रभु की मालिश की। प्रभु के चरण और श्रीअंगों को धीमे धीमे दबाकर देर रात में उन्हें शयन कराया गया। पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि हम कई सेवायत सेवा में लगे रहे, फिर भी हमें थकान हो गई। प्रभु तो अकेले ही भक्तों का दरबार लगाकर मनोकामना पूरी करते रहे हैं। प्रभु की थकान मिटाने के लिए ही यह आयोजन किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.