• Thu. Feb 12th, 2026

डीएम ने रेन बसेरों का किया निरीक्षण,लोगों से सुविधाओं की ली जानकारी ली, बांटे कंबल

ByVijay Singhal

Dec 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने देर रात विभिन्न रेन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निराश्रितों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, कंकाली देवी मंदिर के निकट, गोवर्धन चौराहा और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास बने रेन बसेरों का दौरा किया। उन्होंने इन सभी स्थानों पर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर को देखते हुए निराश्रितों, जरूरतमंदों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को हर संभव राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण खुले में सोने को मजबूर न हो। चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी रेन बसेरों में पीने के लिए आरओ पानी, अग्निशमन यंत्र, बेड, रजाई, तकिया, कंबल, हीटर, अलाव, चार्जिंग प्वाइंट, वाईफाई और स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इन व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण भी कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में भी रेन बसेरे स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, जनपद में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटक सुविधा केंद्रों पर भी रेन बसेरे बनाए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 59 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और 27 रेन बसेरे संचालित हैं। अब तक लगभग 5 हजार कंबलों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीतलहर समाप्त होने तक सभी व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी से जारी रखने के निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.