• Thu. Feb 12th, 2026

जिला अस्पताल के क्रिटिकल वार्ड में होगा मरीजों का इलाज

ByVijay Singhal

Dec 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने की दिशा में जिला अस्पताल में बड़ी पहल की है। अस्पताल परिसर में 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अत्याधुनिक क्रिटिकल वार्ड का निर्माण तेजी से चल रहा है। 2026 में नए वार्ड के बन जाने के बाद गंभीर रोगियों के इलाज की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वहीं मरीजों को भर्ती कराने में होने वाली लंबे समय से चली आ रही समस्या भी काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि 50 बेड के क्रिटिकल वार्ड को आधुनिक चिकित्सा आवश्यकताओं के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। निर्माणाधीन वार्ड में हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम, विशेष आईसीयू बेड, इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट इक्विपमेंट, वेंटिलेशन यूनिट, महिला मरीजों के लिए अलग सेक्शन तथा गंभीर और असहाय मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था शामिल होंगी। वार्ड में प्रवेश से लेकर उपचार तक प्रत्येक चरण को मरीज-केंद्रित रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से गंभीर मरीजों को बेड उपलब्ध न होने की समस्या समय-समय पर सामने आती है। ऐसे में यह क्रिटिकल वार्ड अस्पताल में भर्ती क्षमता को काफी बढ़ाएगा और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही इससे जिला स्तर पर मरीजों को अन्य अस्पताल में रेफर करने के मामलों में भी कमी आएगी और मरीजों को दूसरे शहरों के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.