• Thu. Feb 12th, 2026

बरसाना पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड 12 गाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ByVijay Singhal

Dec 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में महिला सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना बरसाना पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड 12 गाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध तथा नाबालिग बालक बालिकाओं के प्रेम संबंधों के चलते होने वाले पलायन जैसे गंभीर विषयों पर सरल और स्पष्ट भाषा में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने बताया कि संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में खुलकर सामने आएं। कार्यक्रम में निरीक्षक घनेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक महावीर सिंह, संतोष यादव, मुख्य आरक्षी यशपाल तथा महिला आरक्षी सुधा कुमारी शामिल रहे। शेरगढ़ के गांव विशंभरा में एक स्कूल में आपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छाता क्षेत्राधिकारी बृजभूषण वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी अंजान कॉल की जानकारी पुलिस को जरूर दें। अगर आपको कोई बेवजह परेशान कर रहा है, तो इसकी सूचना भी पुलिस को दें। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आज के समय में महिलाओं को सजग रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और एसएसआई संजीव कुमार तोमर, चेतना सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.