• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के छाता में कोल्ड ड्रिंक गोदाम में आग लगने से10 लाख का सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू

ByVijay Singhal

Dec 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता में एक कोल्ड ड्रिंक गोदाम में भीषण आग लग गई। छाता के बरसाना रोड पर रेलवे पुल के नीचे स्थित इस गोदाम में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। यह घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की है, जब छाता-केटी बरसाना रोड पर रेलवे पुल के नीचे स्थित कोल्ड ड्रिंक गोदाम से अचानक आग की लपटें और घना धुआं उठता देखा गया। आसपास के लोगों ने तुरंत गोदाम मालिक को इसकी सूचना दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम रनवारी निवासी भगत सिंह पुत्र ठुकरी का है। भगत सिंह ने बताया कि गोदाम में कोल्ड ड्रिंक, पानी और अन्य पेय पदार्थों सहित करीब दस लाख रुपये मूल्य का सामान रखा हुआ था। सुबह सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि आग ने विकराल रूप ले लिया था और अधिकांश सामान जल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा कोल्ड ड्रिंक, पानी और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोदाम मालिक भगत सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने अज्ञात कारणों से आग लगने की आशंका जताई है और संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच व न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास की दुकानों और गोदामों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.