हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एलीट न्यू जेनरेशन इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मेराकी 2025 का भव्य रूप से समापन हो गया। शुभारंभ रामदेवानंद महाराज, नवलगिरि महाराज, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, कथावाचक कीर्ति किशोरी, शैलेंद्र कुमार पांडे ने दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने कालचक्र थीम पर आधारित राम जन्म, दशावतार, समुद्र मंथन, एकलव्य, हनुमान मिलन जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवलगिरी महाराज ने कहा कि वर्तमान युग में मोबाइल फोन संस्कारों पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सोच समझकर ही अपने बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति दें। विद्यालय के निदेशक रितेश अग्रवाल ने सत्र 2027-28 से विद्यालय की नई शाखा खोलने की घोषणा की। मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर बल देने की सराहना की। प्रधानाचार्य अंकित खण्डेलवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेशचंद्र अग्रवाल,महेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजकुमार, मुकेश चौधरी आदि मौजूद।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
