हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। क्रिसमस में कुछ दिन शेष रह गए हैं। गिरजाघरों को विद्युतीय झालरों से सजाया गया है। ईसाई परिवारों में घर-घर उत्सव का माहौल है। सदर बाजार स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने फरिश्ते जिब्राईल, मां मरियम, इलीशिबा आदि के स्वरुप में यीशु की मां के पास फरिश्ते की कहानी नाटक के रुप में प्रस्तुत की। चर्च के पादरी श्रीपॉल ने लोगों को उपदेश दिए। प्रार्थना सभा में भाग लेने आई ऊषा मैसी ने बताया कि घरों का शानदार तरीके से सजाया गया है। कैरोल गीत का आयोजन होगा। इसमें गीत गाकर प्रभु यीशु को याद किया जाएगा। यह गीत सामूहिक रूप से घरों में गाया जाएगा। 24 दिसंबर को मिस्सा पूजा के साथ रात के बारह बजे केक काटकर उत्सव मनाया जाएगा। इस पर्व का संबंध प्रभु यीशु के जन्म से है। इस दौरान सुदीप मैसी, रवनीत मैसी, अनुष्का मैसी, रीमा, अभिलाषा और सैमुअल ग्रीन आदि मौजूद रहे।
7455095736
