हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रक्तवीर संस्था ने गौरानगर स्थित चार संप्रदाय आश्रम में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों का जन्मोत्सव मनाया। वहीं 2 महिलाओं सहित 26 लोगों ने पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महंत ब्रज बिहारी दास एवं नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि इस उत्सव में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों से मिलने का मौका मिला है। ब्लड बैंक के निदेशक एवं लोगों ने बच्चों को उपहार दिए। व्यापार मंडल के चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य दूसरा नहीं है। शिविर में चिराग गोयल, श्याम अग्रवाल, हेमलता, पिंकी देवी, राम अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया। संस्थापक मुकेश अग्रवाल और गिरधर शर्मा ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वृंदावन सेवा संस्थान के लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि शिविरों में आया रक्त थैलेसीमिया मरीजों के लिए संजीवनी का कार्य करता है। इस अवसर पर बीपी पचौरी, एमबी शर्मा, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा, गिरधर, आशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
