• Thu. Feb 12th, 2026

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में फैल गया आक्रोश

ByVijay Singhal

Dec 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना छाता के गांव कौकेरा में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। रोष प्रकट करने लगे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है। मामले की जांच की जाएगी और दो दिन में नई प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। घटना के दौरान सीओ भूषण वर्मा, कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.