हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक दोस्ती का अंत पुलिस थाने और कोर्ट की दहलीज पर जाकर हुआ है। दिल्ली की एक युवती ने नौहझील निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और सगाई के बाद दहेज में गाड़ी व नकदी मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के प्रेमनगर नागलोई की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने थाना नौहझील में तहरीर देकर बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के जरिए नौहझील के इमामबाड़ा निवासी इसरार खान पुत्र रफीक खान से जान-पहचान हुई और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने मिलने के लिए बुलाया और 22 अगस्त 2025 को उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवक ने शादी का भी वादा कर उसे शांत कर दिया। दोनों के परिजन की सहमति से 16 नवंबर 2025 को सगाई की रस्म भी कस्बा नौहझील में हो गई। आरोप है कि सगाई के बाद युवक और उसके परिवार की मांगें बढ़ गईं। अब इसरार दहेज के रूप में गाड़ी और भारी नकदी की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर उसे धमकियां भी दी जा रही हैं। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसके बयान दर्ज कराए गए।सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
