• Thu. Feb 12th, 2026

क्रिसमस की तैयारियां शुरू, बाजार में सजने लगीं दुकानें

ByVijay Singhal

Dec 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  क्रिसमस-डे जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इसकी तैयारियां जोर पकड़ती जा रही हैं। बाजार में दुकानों पर सजावट का सामान सजा दिया गया है। क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, रंग-बिरंगी लाइटें और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी शुरू हो चुकी है। खास तौर पर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। नगर के मुख्य बाजार में गिफ्ट और सजावटी दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदार रिपुंज गर्ग का कहना है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ेगी। घरों के साथ-साथ चर्चों में होने वाले आयोजनों के लिए भी बड़ी मात्रा में सजावट का सामान खरीदा जा रहा है। सेंट तेरेसा चर्च के लिए भी आयोजकों ने बाजार से सामग्री जुटानी शुरू कर दी हैं। बाजार में सेंटा क्लॉज के मुखौटे और नकली दाढ़ी बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि युवाओं में क्रिसमस थीम वाली कैप, जैकेट और क्रॉस लॉकेट का क्रेज नजर आ रहा है। दुकानदार गौरी का कहना है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.