• Thu. Feb 12th, 2026

यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर

ByVijay Singhal

Dec 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के यमुनाएक्सप्रेस पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ठंड के मौसम में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस जाग गई है। एसएसपी के निर्देश पर यातायात सुरक्षा को लेकर अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में आगरा-दिल्ली हाईवे पर जागरूकता अभियान चलाकर 150 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों, स्कूल बसों, टेंपो, लोडर और अन्य वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। रिफ्लेक्टर टेप लगने से ऐसे वाहनों की पहचान दूर से ही हो सकेगी और हादसों पर प्रभावी रोक लगेगी। यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि कोहरे में बिना लाइट, बिना रिफ्लेक्टर और नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक इंचार्ज शौर्य कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण अक्सर हाईवे पर चल रहे धीमी गति के वाहनों का समय रहते पता नहीं चल पाता। इससे तेज रफ्तार वाहन उनसे टकरा जाते हैं और गंभीर हादसे हो जाते हैं। खासतौर पर ट्रैक्टर-ट्राली और मालवाहक वाहन पीछे से दिखाई नहीं देते, जो दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। जरूरत पड़ने पर चालान, वाहन सीज और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी। कोहरे में फाग लाइट का सही उपयोग, धीमी गति से वाहन चलाने, ओवरटेक न करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.