• Fri. Feb 13th, 2026

ट्रक से कुचलकर कंपनी के कर्मचारी की मौत, लोगों ने किया हंगामा

ByVijay Singhal

Dec 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दोरी स्थित जैन कोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत युवक की कंपनी के ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना छाता गांव चन्दोरी निवासी प्रवीन (20) पुत्र मनोज कंपनी का काम कंपनी की बाउंड्री के बाहर काम कर रहा था। इसी दौरान युवक कंपनी के ही ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कंपनी परिसर में एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीन अपनी मां का इकलौता बेटा था और शादी नहीं हुई थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.