• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन में दशकों पुरानी जाम की समस्या से मिली राहत

ByVijay Singhal

Dec 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर लगातार लगने वाले जाम से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई। ब्लॉक कार्यालय के सामने लगने वाले पैंठ बाजार को पुलिस प्रशासन ने राधाकुंड मार्ग पर स्थानांतरित कर दिया है। बताया गया है कि पहले यह पैंठ बाजार पशु बाजार के रूप में लगता था, जिसे जाम की समस्या के चलते गोवर्धन डीग रोड पर शिफ्ट किया गया था। ब्लॉक कार्यालय के सामने लगाए जाने और दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान सजाने और वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण मार्ग संकरा हो गया। इससे मथुरा गोवर्धन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों और मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने भी जाम से निजात दिलाने के लिए बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर सहमति जताई। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मौके की स्थिति को देखते हुए बिना किसी विरोध के पैंठ बाजार को राधाकुंड मार्ग पर शिफ्ट करा दिया। स्थानीय लोगों की जाम की शिकायत पर इस बाजार को राधाकुण्ड मार्ग पर शिफ्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जाम न लगने से इस निर्णय को सफल माना जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.