• Fri. Feb 13th, 2026

ई-रिक्शा ने ले ली बालिका की जान

ByVijay Singhal

Dec 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बेलगाम दौड़ रहे ई रिक्शा ने एक और बालिका की जान ले ली। बृहस्पतिवर को चुंगी चौराहा के समीप पुरानी बिजली कंपनी के सामने देर शाम ई रिक्शा चालक ने बालिका को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से आगरा के शमशाबाद रोड निवासी 13 वर्षीय बालिका राधिका राधानिवास क्षेत्र स्थित पुरानी बिजली कंपनी क्षेत्र निवासी मामा मोहित शर्मा के यहां रह रही थी। वह देर शाम घर के समीप दुकान पर बच्चे को टॉफी दिलाने जा रही थी कि तभी चुंगी चौराहा की ओर से तेज गति से चला रहे ई रिक्शा ने बालिका में टक्कर मार दी। बालिका छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसका सिर सड़क से टकरा गया और नाक और मुंह से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने ई रिक्शा और उसके चालक को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.