• Fri. Feb 13th, 2026

पशुचर भूमि पर श्मशान निर्माण का विरोध, डीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

ByVijay Singhal

Dec 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा सदर तहसील के ऊँचागांव कुदरवन में पशुचर भूमि पर श्मशान निर्माण का विरोध हो रहा है। दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए शिकायती प्रार्थनापत्र सौंपा।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा जबरन ग्राम सभा की पशुचर भूमि पर श्मशान का निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि श्मशान के लिए अलग से भूमि पहले से निर्धारित है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से श्मशान की मूल भूमि अन्य लोगों को दे दी गई है, जिस पर बाउंड्री भी करा दी गई है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थनापत्र में ग्रामीणों ने बताया कि कुदरवन एक प्रसिद्ध धार्मिक और तपोवन स्थल है। यहां वल्लभाचार्य जी की बैठक, कपिल भगवान का मंदिर, कृष्णकुंड, गंगा सागर, कमोद विहार, राधा-कृष्ण मंदिर, चैतन्य महाप्रभु जी की बैठक और शनिदेव मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण स्थल स्थित हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु यहां गंगा सागर में स्नान और आचमन के लिए आते हैं। ग्रामीणों का तर्क है कि ऐसे पवित्र स्थल के समीप पशुचर भूमि पर श्मशान निर्माण से धार्मिक महत्व प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि गांव में शांति और सौहार्द बना रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.