• Fri. Feb 13th, 2026

कांग्रेस का भाजपा नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन,भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास

ByVijay Singhal

Dec 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1 बजे जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ता महोली रोड स्थित बजरंग धर्म कांटा पर एकत्रित हुए। वहां से वे नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर आम जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की छवि धूमिल करने में लगी हुई है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.