हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। घने कोहरे के चलते मथुरा में गुरुवार सुबह दूसरा सड़क हादसा हो गया। इसमें भी दो बाइक सवारों की मृत्यु हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल है। गिरिराज जी से दर्शन कर युवक बरसाना में राधारानी के दर्शन करने निकले थे। गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा था। ऐसे में गोवर्धन से बाइक सवार तीन युवक गोवर्धन से राधारानी के दर्शन करने बरसाना आ रहे थे। इस दौरान शुभ आठ बजे गोवर्धन रोड पर जरैला चौराहा पर घने कोहरे के कारण बाइक सवारों किसी वाहन से टकरा गए। जिसके चलते एक बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि अस्पताल जाते समय दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एक युवक के पैर में फ्रैक्चर आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरसाना थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि करीब सुबह आठ बजे तीन लोग सड़क पर घायल पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक मृतक की पहचान तन्नू शर्मा निवासी केशव नगर थाना स्वरूप नगर दिल्ली की रूप में हुई। दूसरे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। तीसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल अभिषेक निवासी केशव नगर थाना स्वरूप नगर दिल्ली ने बताया कि वो अपने दोस्त तन्नू शर्मा के साथ बुधवार शाम को बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आए थे। गुरुवार को गिरिराज जी के दर्शन करने बरसाना आ रहे थे। इससे पहले आगरा हाईवे पर बाद पुल स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया था। इससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
