• Fri. Feb 13th, 2026

कोसीकलां में गाड़ी निकालने पर दो पक्ष में चलेलाठी-पत्थर,महिलाएं भी आई आमने-सामने

ByVijay Singhal

Dec 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र की ऑफिसर कॉलोनी में गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं भी सड़क पर आ गईं और एक-दूसरे से भिड़ गईं। कॉलोनी के अन्य लोगों ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक पक्ष के व्यक्ति ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। बठैन गेट पुलिस चौकी प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घटना के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.