• Fri. Feb 13th, 2026

कोसिकलां में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने खुद को लगाई आग

ByVijay Singhal

Dec 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र की कमलानगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला की पहचान सतपाल की पत्नी ज्योति के रूप में हुई है। परिजनों और कॉलोनीवासियों ने तुरंत आग बुझाकर महिला को बचाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ज्योति का आरोप है कि उसका पति सतपाल उसे गुजारा भत्ता नहीं देता है। वहीं, पति सतपाल का कहना है कि ज्योति कॉलोनी के एक लड़के से बात करती है, जिससे वह परेशान रहता है। महिला ज्योति ने खुद को आग लगाने की बात स्वीकार की है। इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। कॉलोनीवासियों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.