• Fri. Feb 13th, 2026

बुजुर्ग के साथ दो युवकों पर कुकर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Dec 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बुजुर्ग को मारपीट कर बेहोश करने के बाद दो युवकों द्वारा कुकर्म किया गया। इसकी जानकारी होने पर उनके नाती ने नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बताते हैं कि एक बुजुर्ग अपने खेत पर अकेले रह कर खेत की देखभाल करते हैं। वह खेत पर लगी सबमर्सिबल के कमरे में ही सोते हैं। आरोप है कि 11 दिसंबर रात 11 बजे दो युवकों ने उनके कमरे का दरवाजा खुलवाते हुए गंदी-गंदी बातें कीं। इस दौरान आरोपियों ने हाथ में पहने लोहे के कड़ों से उनके ऊपर प्रहार कर उन्हें बेहोश कर दिया। बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने कुकर्म किया। सुबह बुजुर्ग के घर न आने पर परिजन खेत पर गये तो वह बेहोश पड़े थे। इसे देख उन्हें तत्काल उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के नाती ने थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है, उनकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.