हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए आला अधिकारी आए। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से न सिर्फ उनका हाल जाना बल्कि उनके अस्पताल में उपचार की किस तरह का मिल रहा है। किसी तरह की परेशानी तो नहीं इस बारे में भी पूछा। इसके अलावा अधिकारियों ने घायलों से हादसे का कारण जानने का प्रयास किया। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने घायलों के पास जाकर उनसे घटना क्रम को जानने के साथ ही दुर्घटना का कारण जानने का प्रयास किया। इसके अलावा बस में यात्रियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। घायल लोगों ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अस्पताल में 43 लोग उपचार के लिए लाए गए थे। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर आगरा और दिल्ली के लिए रेफर किया गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अस्पताल में घायलों का अच्छा इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों से उनका हाल जाना है। कोशिश की जा रही है सभी घायल यहां से ठीक होने के बाद ही जाएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
