• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में संत प्रेमानंद से मिले विराट और अनुष्का

ByVijay Singhal

Dec 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मंगलवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। एक बार फिर वह केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वर्ष 2025 में यह उनकी तीसरी मुलाकात है। आश्रम परिसर में दोनों श्रद्धा भाव से घुटनों के बल बैठकर महाराज के समक्ष नतमस्तक हुए। हाथ जोड़कर उन्होंने संत के उपदेश सुने। माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला धारण किए विराट कोहली महाराज की बातों पर सहमति जताते हुए मुस्कुराते और सिर हिलाते नजर आए। भगवद्गीता का संदर्भ देते हुए महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अनन्य भाव से भगवान का स्मरण करता है उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति और सुरक्षा का दायित्व स्वयं ईश्वर उठा लेते हैं। गृहस्थ और संन्यासी, दोनों के लिए ईश्वर की व्यवस्था समान होती है। अहंकार के साथ किए गए कर्म सीमित फल देते हैं, जबकि पूर्ण समर्पण से जीवन स्वतः सुव्यवस्थित हो जाता है। प्रह्लाद और अर्जुन के उदाहरण के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्चे भक्त की रक्षा भगवान स्वयं करते हैं। विश्वास के बिना भक्ति अधूरी है और भक्ति के बिना जीवन का परम लक्ष्य प्राप्त नहीं होता।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.