• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा के सुरीर में वांछितों के घर कुर्की नोटिस चस्पा, कराई मुनादी

ByVijay Singhal

Dec 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर में हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने दो सप्ताह के अंदर हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई। सिंकदरपुर निवासी मुकेश पत्नी संध्या के साथ 9 अगस्त को अपनी ससुराल गांव शेरनी नगरिया से लौट रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में संध्या की मौत हो गई थी। संध्या के पिता रामरतन ने उसके पति मुकेश, ससुर प्रकाश, सांस मीना,देवर हरकेश,व राकेश निवासीगण सिंकदरपुर के खिलाफ दहेज की मांग पर पुत्री को फांसी लगाकर हत्या करने के आरोप की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें गला दबा कर मौत की रिपोर्ट आई थी। पुलिस ने पति मुकेश व ससुर प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सास व दो देवर वांछित चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दहेज हत्या में वांछित चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। यदि दो सप्ताह के अंदर न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.