• Fri. Feb 13th, 2026

प्रेममन्दिर के सामने पार्किंग में खड़ी श्रद्धालु की कार के अंदर रखे 90 हजार रुपये और मोबाइल चोरी

ByVijay Singhal

Dec 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन प्रेममन्दिर के सामने निजी पार्किंग में खड़ी श्रद्धालु की कार के शीशे से छेड़छाड़ कर 90 हजार रुपये एवं मोबाइल फोन चोरी कर लिया। जब श्रद्धालु लौटकर कार में पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। जब पीड़ित ने पार्किंग संचालक से शिकायत की, तो उन्होंने अनभिज्ञता जता दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पार्किंग संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली में दी तहरीर में थाना फरह के गांव झुड़ावई निवसी योगेश सिंह ने कहा वे अपनी पत्नी के साथ रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे प्रेम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के सामने पार्किंग नंबर एक में अपनी आल्टो कार खड़ी कर दी। पार्किंग संचालक राजीव कुमार ने पार्किंग की पर्ची काटकर उन्हें दे दी। पार्किंग में कार खड़ी कर योगेश मंदिर के दर्शन करने चले गए। जब योगेश लौटकर पार्किंग में कार पर पहुंचे तो अंदर देखने पर होश उड़ गए। उनकी कार में रखे 79 हजार 821 रुपये व मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। जब उन्होंने पार्किंग संचालक राजीव से चोरी की बात कही तो राजीव ने कहा हमें कुछ नहीं पता। हमें पता नहीं कि आपकी गाड़ी में कैश व मोबाइल रखा है। इसके बाद पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर पार्किंग संचालक पर कार में चोरी करवाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.