हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। घना कोहरा होने से हाईवे थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड पर राजस्थान रोडवेज की बस और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार आमने-सामने से भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 10 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार सवार एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए। यात्रियों की भी जान बाल-बाल बची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिला छिंदवाड़ा के थाना चौरई के गांव खिरखिरी व थाना चांद क्षेत्र के बांसखेडा के करीब 11 श्रद्धालु कार से मथुरा-वृंदावन घूमने आ रहे थे। चंदनवन स्कूल के पास सोमवार सुबह मथुरा की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने सामने से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार थाना चांद क्षेत्र के बांसखेडा निवासी पातिराम, फूलो उर्फ फुलो, सुंदरलाल, कृष्णा, रामकुमार, सरला और नंदू घायल हो गए। राहगीरों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पातिराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया। साथ ही क्षतिग्रस्त बस और कार को पुलिस थाने ले गई। सीओ श्वेता ने बताया कि थाना चौरई के गांव खिरखिरी निवासी श्रीकृष्ण वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
