हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के कस्बे के शेरगढ़ चौराहे पर स्थित सार्वजनिक शौचालय पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने शौचालय की दीवारों पर आपत्तिजनक स्टीकर चिपका दिए हैं। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने इसे आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास बताया। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की हरकतें शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत छाता के कर्मचारियों ने शौचालय पर लगे आपत्तिजनक स्टीकरों को हटाया। स्थानीय लोगों ने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमराओं के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
