• Fri. Feb 13th, 2026

कर अधिवक्ताओं के महाकुंभ में हुआ जीएसटी पर सेमिनार

ByVijay Singhal

Dec 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ की वर्ष 2025–28 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक खंडेलवाल सेवा सदन में रविवार को हुई। अधिवक्ताओं के महाकुंभ में जीएसटी पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह हुआ। टैक्स बार एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन यूथ के संयुक्त तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में प्रदेश भर के 500 से अधिक कर अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड–2 (अपील) अनिल कुमार एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलीगढ़ संजय यादव रहे। अतिथियों ने कर कानूनों में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. एनके अरोड़ा ने जीएसटी के नवीन प्रावधान, अपील प्रक्रिया एवं व्यवहारिक समस्याओं पर जानकारी दी। विशिष्ट योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष आरपी यादव, महामंत्री राकेश शरण मिश्र, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल, यूथ विंग अध्यक्ष आशीष कुमार लवानिया, कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार अग्रवाल, उमेश कुमार अग्रवाल, सहकार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता, बृजमोहन, दिलीप गुप्ता, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.