हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कासगंज रेल मार्ग पर गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से दो घंटे से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। शनिवार की शाम मथुरा से कासगंज जा रही गांधीधाम एक्सप्रेस का मथुरा लक्ष्मी नगर में इंजन फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गई और कासगंज से मथुरा जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को राया रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा छावनी स्टेशन प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते गांधीधाम का इंजन खराब हो गया था, जिससे दो घंटे से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन सोनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, टनकपुर दो घंटे से अधिक समय तक मथुरा छावनी स्टेशन पर खड़ी रही और आगरा फोर्ट से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही वहीं अन्य ट्रेनों के आगमन में भी देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
