• Fri. Feb 13th, 2026

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, एक को लगी गोली

ByVijay Singhal

Dec 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे के गांव सतोहा में पुरानी रंजिश को लेकर पार्षद परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। फिर फायरिंग होने लगी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव सतोहा में पार्षद लक्ष्मण सैनी के भाई प्रतिनिधि दौजीराम सैनी और जयसिंह के बीच भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार सुबह नौ बजे कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से जमकर पत्थर फेंके गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए घरों की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सात लोगो को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.