• Fri. Feb 13th, 2026

दूल्हे के ताऊ से ढाई लाख नकदी 15 लाख ज्वेलरी का बैग लूटकर भागे लुटेरे

ByVijay Singhal

Dec 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित होटल ललिता ग्रांट के समीप गुरुवार शाम सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के ताऊ से ढाई लाख रुपये नकदी और 15 लाख रुपये के आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। ताऊ सड़क पर खड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले कपिल की गुरुवार को सदर के औरंगाबाद क्षेत्र की एक युवती के साथ रजवाड़ा रिसोर्ट में शादी है। स्वजन बरात लेकर मथुरा आए थे। शाम सात बजे बरात चढ़ाई के दौरान कपिल के पिता परमवीर ने ढाई लाख रुपये नकदी और 15 लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग अपने भाई गोपाल सिंह को दे दिया। वह बैग लिए होटल ललिता ग्रांट के समीप खड़े थे। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर आए दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया और तेजी से फरार हो गए। इसे देख गोपाल सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन थोड़ी ही देर में बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए। वारदात के बाद स्वजन ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। लाखों की वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह भी रजवाड़ा रिसोर्ट पहुंच गए और स्वजन से जानकारी जुटाई। परमवीर ने बताया कि नकदी के साथ दुल्हन को चढ़ाने के लिए सोने-चांदी के आभूषण थे। वारदात को लेकर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर राजफाश किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.