हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आईएसबीटी बस स्टैंड की सड़क की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। परिवहन निगम पराग डेयरी से 3.5 करोड़ में जमीन खरीदी है। इस पर नई सड़क बनाई जाएगी। इससे दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को दिक्कतें नहीं होंगी। पेड़ काटने की अड़चन भी जल्दी दूर होगी। सड़क बनाने में 35 हरे पेड़ काटे जाएंगे। इसके लिए निगम ने वन विभाग से अनुमति मांगी है। नेशनल हाईवे पर 5 एकड़ में फैला आईएसबीटी (टर्मिनल बस स्टैंड) का शानदार भवन बना है। इसे 40 करोड़ की लागत में वर्ष 2021 में तैयार किया था। मगर बस स्टैंड के सामने ही फ्लाईओवर बन जाने के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को आईएसबीटी पर पहुंचने में दिक्कतें आ गईं। समस्या को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। निगम ने पराग डेयरी की जमीन का आगे का हिस्सा खरीदा है। जिस पर सड़क बनाकर आईएसबीटी तक लाया जाएगा। दिल्ली से आने वाली बस अंडरपास से निकलकर सीधे आईएसबीटी बस स्टैंड तक आसानी से पहुंच जाएंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
